विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा- इटली के बाद बन सकता है अमेरिका कोरोनावायरस महामारी का केंद्र

लंदन/रोम/नई दिल्ली/वॉशिंगटन। दुनिया के 194 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। इससे 18 हजार 905 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लाख 28 हजार 271 संक्रमित हैं। 1 लाख 9 हजार 961 मरीज ठीक भी हुए। ब्रिटेन के क्लेरेंस हाउस (रॉयल रेसिडेंस) के मुताबिक 71 साल के चार्ल्स प्रिंस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उनकी पत्नी कैमिला को भी आइसोलेट कर दिया गया है।

ब्रिटेन में अब तक 422 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि आठ हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

इटली में लॉकडाउन 3 अप्रैल को खत्म हो रहा है। सरकार ने मंगलवार को कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही बरतने वाले लोगों से सख्ती से निपटने के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।

ईरान में एक दिन में 143 लोगों की मौत

ईरान सरकार के मुताबिक, देश में एक दिन में 143 लोग मारे गए हैं। यहां अब तक 2,077 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27017 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि कोरोनावायरस से निपटने के लिए लोगों पर और सख्त पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। बुधवार शाम तक सरकार इसकी घोषणा कर सकती है। ईरान में अब तक लॉकडाउन नहीं लगाया गया था। लोगों से मौखिक रूप से अपील की गई थी कि वे घर में रहें।

See also  Kisan Samman Nidhi: किसान सम्मान निधि की 18वीं किश्त आज जारी करेगी मोदी सरकार, थोड़ी देर में खाते में आएंगे पैसे

18 से 19 मार्च के बीच संक्रमण में 51% की वृद्धि

सीएनएन के मुताबिक, अमेरिका में 4 मार्च से संक्रमण के मामले हर दिन 23% तक बढ़े हैं। वहीं, 18 से 19 मार्च तक 51% की वृद्धि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि अमेरिका कोरोनोवायरस महामारी का केंद्र बन सकता है।

उधर, प्रशांत महासागर में तैनात अमेरिकी जंगी जहाज यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट में तीन सैनिक पॉजिटिव मिले हैं। नेवी के कार्यवाहक सचिव थॉमस मूडली ने कहा कि तीनों संक्रमितों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके संपर्क में आए अन्य सैनिकों को भी आइसोलेट किया गया है। इस जंगी जहाज में करीब पांच हजार नाविकों का दल है।

अमेरिकी सीनेट में 2 ट्रिलियन डॉलर का राहत पैकेज पास

कोरोनावायरस की वजह से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हो रहा है। इससे निपटने के लिए अमेरिकी सीनेट में बुधवार को 2 ट्रिलियन डॉलर का राहत पैकेज पास किया गया है। उधर, जेनेवा में डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है।

See also  स्काईवॉक मुद्दा- राजेश मूणत ने कहा, शहर में विकास के नाम पर हो रही राजनीति

यहां बुधवार सुबह तक 54 हजार 808 लोग संक्रमित हुए हैं। देश में संक्रमण का पहला मामला 21 जनवरी को वॉशिंगटन में सामने आया था। अब तक 704 लोगों की जान गई है। इनमें न्यूयॉर्क में 210, वॉशिंगटन में 123 और लूसियाना में 46 मौतें हुई हैं।

बुधवार आधी रात से न्यूजीलैंड में आपातकाल

प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने बुधवार को कहा कि पूरे देश में चार हफ्ते के लिए राष्ट्रीय आपातकाल लगाया जाएगा। यहां संक्रमण का आंकड़ा 205 ज्यादा हो गया है। देश में बुधवार को 50 नए मामले सामने आए। न्यूजीलैंड के इतिहास में दूसरी बार आपातकाल लगाया गया है। 23 फरवरी 2011 को पहली बार देश में आपातकाल लगाया गया था। उस समय भूकंप में लगभग 200 लोग मारे गए थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें  Facebook पर

Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  Big Breaking: Big: बाबरी मस्जिद विध्वंस पर बड़ा फैसला, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी सहित सभी आरोपी बरी