रायपुर। IFS Promotion : छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी ओपी यादव (1995 बैच) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्यजीव वार्डन के पद पर पदोन्नत किया है।
IFS Promotion : इस संबंध में वन विभाग ने शनिवार को आधिकारिक आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, वर्तमान में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन) के रूप में कार्यरत ओपी यादव को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नियमित रूप से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) के पद पर पदोन्नत किया गया है।



