जंतर-मंतर अब प्रदर्शन के लिए उपयुक्त जगह नहीं, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर CJI ने केंद्र सरकार को दिया नोटिस
जंतर-मंतर अब प्रदर्शन के लिए उपयुक्त जगह नहीं, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर CJI ने केंद्र सरकार को दिया नोटिस

Jantar Mantar protests: नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की व्यवस्था को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। याचिका में कहा गया है कि जंतर-मंतर अब बड़े प्रदर्शनों के लिए उपयुक्त स्थान नहीं रह गया है क्योंकि वहां आने-जाने (इंग्रेस-एग्रेस) में दिक्कत होती है और आपातकालीन सेवाओं खासकर चिकित्सा सुविधाओं की आपूर्ति भी प्रभावित होती है।

सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा, याचिका में कहा गया है कि आने-जाने की समस्या और मेडिकल जैसी जरूरी सेवाओं की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण जंतर-मंतर अब ऐसे प्रदर्शनों के लिए उपयुक्त जगह नहीं है। मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण मुद्दा है। सॉलिसिटर जनरल निर्देश लें। नोटिस जारी किया जाता है और इस मामले को अलग से सूचीबद्ध किया जाए।

Jantar Mantar protests: केंंद्र सरकार को नोटिस जारी

इस दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत से कहा, अरविंद केजरीवाल ने टाउनहॉल बुलाया है और प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करने का फैसला किया है। 20 जुलाई जैसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए।

See also  अयोध्या पर जैश-ए-मोहम्मद का डबल गेम, बड़े आतंकी हमले की साजिश

इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, उन्हें (प्रशासन को) पता है कि स्थिति कैसे संभालनी है। अगर वे संभाल नहीं पाए और कोई गड़बड़ी हुई, तब आप हमारे पास आइए। मुझे पूरा भरोसा है कि वे स्थिति संभाल लेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में केंद्र सरकार से जवाब तलब करते हुए नोटिस जारी किया है। अब इस याचिका पर अलग से सुनवाई होगी।