Chhattisgarh State Sports Awards 2025-26 interim selection list
छत्तीसगढ़ राज्य खेल पुरस्कार 2025-26 की अंतरिम चयन सूची जारी, 23 अगस्त तक दावा-आपत्ति का मौका।

Chhattisgarh State Sports Awards 2025-26: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण वर्ष 2025-26 के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और दलों की अंतरिम चयन सूची जारी कर दी है। विभाग की ओर से जारी सूची में अलग-अलग खेलों और श्रेणियों में खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सूची को लेकर किसी खिलाड़ी या प्रतिभागी को आपत्ति है तो वह 23 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करा सकता है। तय समय के बाद मिलने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार

ओलंपिक खेलों की श्रेणी में बिलासपुर के विकास कुमार को आर्चरी में 47 अंक, बालोद की किरण पिस्दा को फुटबॉल में 37 अंक और दुर्ग की दीपांशी नेताम को फेंसिंग में 7 अंक मिले हैं। बैडमिंटन में रायपुर के सुजेय तंबोली और आयुष माखिजा 6-6 अंक के साथ संयुक्त रूप से चयनित हुए हैं। नॉन-ओलंपिक खेलों में कोरबा की संजू देवी को कबड्डी में 277 अंक मिले हैं। साफ्ट टेनिस में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की रीमा राय और नेटबाल में दुर्ग की मिशा कुमारी 7-7 अंक के साथ संयुक्त रूप से चयनित हुई हैं। पैरा स्पोर्ट्स में महासमुंद की लक्की यादव को पैरा एथलेटिक्स में 93 अंक मिले हैं।

See also  CG Election 2023: खरसिया विधानसभा सीट के लिए बीजेपी से महेश साहू और कांग्रेस से उमेश पटेल के बीच होगी जंग

शहीद कौशल यादव पुरस्कार

ओलंपिक खेलों में रायगढ़ के दिव्यांशु देवांगन को शूटिंग में 17 अंक, बिलासपुर के विक्रम राज को आर्चरी में 15 अंक, रायपुर के दिव्यांश अग्रवाल को बैडमिंटन में 6 अंक और सूरजपुर की सोनिका राजवाड़े को एथलेटिक्स में 4 अंक मिले हैं। नॉन-ओलंपिक खेलों में रायगढ़ के स्वप्निल प्रधान और नारायणपुर की भूमिका चौधरी वुशू में 15-15 अंक के साथ संयुक्त रूप से चयनित हुए हैं। धमतरी की पूजा को नेटबाल में 4 अंक मिले हैं। पैरा स्पोर्ट्स में बलौदाबाजार के निखिल कुमार यादव को पैरा एथलेटिक्स में 31 अंक मिले हैं।

वीर हनुमान सिंह पुरस्कार

प्रशिक्षक वर्ग में रायपुर के अजय दीप सारंग को वेटलिफ्टिंग के लिए 124 अंक के साथ चयनित किया गया है। निर्णायक वर्ग में कोई पात्र नहीं पाया गया है।

शहीद पंकज विक्रम सम्मान

इस श्रेणी में कुल 17 खिलाड़ियों को पात्र पाया गया है। इनमें दुर्ग के संस्कार दिवान और विद्या सिंह वुशू, अंकुश सिंह और झमिता साहू खो-खो, गरियाबंद के हेमशिखर वॉलीबॉल और रायपुर के अरन्दिम देवनाथ टेबल टेनिस से शामिल हैं। शिवांशु केशरवानी और अदिती कुमारी टेनिकवाइट, बिलासपुर के आजिंक्या सिंह तैराकी, दुर्ग की स्नेहा न्योगी और अनमोल सिंह जूडो, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के सेमेश्वर सिंह पैरा स्विमिंग और दुर्ग के यश करकेट्टा बॉक्सिंग से शामिल हैं। इसके अलावा मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी के श्रीकांत पाण्डे पैरा जूडो, दुर्ग के टुकेश साहू जिम्नास्टिक, मुंगेली की स्तुती सोफिया मासीह रोलबॉल और राजनांदगांव के खुशाल यादव हॉकी से इस श्रेणी में पात्र पाए गए हैं।

See also  कोरोना अपडेट: भारत में पहली बार एक दिन में 4200 लोगों की मौत

शहीद विनोद चौबे सम्मान

इस सम्मान के लिए दुर्ग के गंगेश्वर को एथलेटिक्स में 14 अंक मिले हैं। दुर्ग के ख्वाजा अहमद को वॉलीबॉल में 12 अंक मिले। रायपुर के एवन कुमार जैन को वेटलिफ्टिंग में 7 अंक, मो. अकरम खान को वॉलीबॉल में 6 अंक और प्रदीप जोशी को टेबल टेनिस में 6 अंक मिले हैं।

मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए दो दल चयनित

मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए तीरंदाजी के सीनियर महिला दल का चयन किया गया है। टीम में चांदनी साहू, सुलोचना राज, पायल मरावी और माया शामिल हैं। टीम के कोच इतवारी राज हैं। साफ्ट टेनिस के जूनियर बालिका दल में पूर्णिमा फणिकार, चंचल सारथी, यामिनी निषाद, रिया सोनकर, मुस्कान निषाद, अल्फी जोसफ, प्रेरणा फणिकार और रंजना चौहान को शामिल किया गया है। टीम के कोच दिलीप कुमार विश्वकर्मा और मैनेजर रीमा रॉय हैं।

23 अगस्त तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति

अंतरिम चयन सूची को लेकर किसी खिलाड़ी या प्रतिभागी को आपत्ति है तो वह 23 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पोर्टल sportsyw.cg.gov.in पर आवेदन करना होगा। निर्धारित तारीख और समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

See also  सिर्फ चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का किया अधिग्रहण, मगर स्टाफ को भूली सरकार!… 70-80 कर्मचारियों को किया नौकरी से बेदखल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।