Chhattisgarh proposes to host the 40th National Games in 2028
Chhattisgarh has proposed hosting the 40th National Games in February 2028.

Chhattisgarh National Games 2028: छत्तीसगढ़ ने 2028 में होने वाले 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की विशेष आम सभा की बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया ने प्रदेश की ओर से नेशनल गेम्स की मेजबानी का प्रस्ताव रखा।

बैठक में डॉ. सिसोदिया ने IOA अध्यक्ष पी.टी. उषा को मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णुदेव साय का पत्र सौंपा। पत्र में 39वें नेशनल गेम्स के आयोजन के बाद फरवरी 2028 में 40वें नेशनल गेम्स छत्तीसगढ़ में कराने का अनुरोध किया गया है।

खेल सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उनके मुताबिक, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलने से मौजूदा खेल सुविधाओं को और बेहतर करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि नेशनल गेम्स जैसे बड़े आयोजन से राज्य में खेल गतिविधियों का विस्तार होगा। स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच भी मिलेगा।

See also  छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं के कार्यालयों, घरों के सामने जलाई जाएगी किसान विरोधी कानूनों की प्रतियां, जानिए कब?

IOA के संविधान में बदलाव पर भी चर्चा

विशेष आम सभा की बैठक में नेशनल गेम्स की मेजबानी के अलावा भारतीय ओलंपिक संघ के संविधान में संशोधन पर भी चर्चा हुई। बैठक के एजेंडे में राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम 2025 (NSGA 2025) के अनुरूप IOA के संविधान में जरूरी संशोधनों को मंजूरी देना भी शामिल था। बैठक में देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े खेल संगठनों और खेल प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

मेजबानी मिली तो पूरी तरह तैयार है छत्तीसगढ़

डॉ. सिसोदिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ 40वें नेशनल गेम्स 2028 की मेजबानी के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न खेलों के लिए जरूरी अधोसंरचना मौजूद है और सरकार के प्रयासों से स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ को मेजबानी मिलने पर यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इससे राज्य की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और छत्तीसगढ़ के खेल जगत को नई पहचान मिल सकती है।

See also  रेलवे का बेदखली नोटिस मिलते ही परेशान लोगों ने कर दिया चक्का जाम, आश्वासन के बाद हटे लोग

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।