रायपुर। कोरोना संक्रमण से एक और प्रभावित मरीज़ मिला है। यह मरीज़ रायपुर का ही निवासी बताया गया है। संक्रमित मरीज़ की पहचान रायपुर निवासी युवती के रुप में है जो कि ब्रिटेन से लौटी थी। लक्षण उभरने पर उसका टेस्ट कराया जो कि पॉजीटिव आया है। एम्स ने प्रबंधन ने इस बात की पुष्टि की है।

टेस्ट के बाद पॉज़िटिव पाए गए मरीज़ के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।

इस मरीज़ के साथ छत्तीसगढ़ के कुल मरीज की संख्या सात हो गई है जिनमें से रायपुर के 5 मरीज हो गए हैं।


आज ही दो मरीजों को किया गया है डिस्चार्ज

बता दें कि आज ही एम्स में भर्ती दो मरीज़ स्वस्थ्य होकर घर रवाना कर दिया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  Breaking: NSA अजीत डोभाल पर हमले का पाकिस्तानी प्लान,जैश के आतंकी हिदायत-उल्लाह मलिक ने उगला राज