नई दिल्ली/रायपुर। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव अभियान में युद्ध स्तर पर जूटी केंद्र और राज्य सरकार की मशीनरी ने पूरी ताक़त झोंक दी है। सारी परिस्थितियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सुबह 11 बजे से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉंफ़्रेंसिंग के ज़रिए चर्चा करेंगे।

बता दें कि इस समय हर स्तर हर चरण पर समीक्षाओं का दौर जारी है। पूरे देश में लॉकडॉउन है, जिसकी मियाद फिलहाल 14 अप्रैल तक है।
इन सबके बीच कई राज्यों में संक्रमण प्रभावितों की संख्या में वृद्धि है और उसी तरह से मरीज़ों के ठीक होने की भी खबरें हैं।

पीएम मोदी वीडियो कॉंफ़्रेंसिंग में राज्यों में किए जा रहे बचाव उपाय, संबंधित स्वास्थ्य सुविधाएँ, लॉकडॉउन के बीच नागरिकों तक अनिवार्य आवश्यकता की अबाध आपूर्ति समेत लॉकडॉउन के दौरान नतीजों पर सभी राज्यों के सीएम से चर्चा करेंगे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  SECL की ठेका कंपनी ने महिला बाउंसरों से ग्रामीण को पिटवाया : गुस्से में भूविस्थापित

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।