नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ ने अब तक के सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस में तहलका मचा दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे अधिक कमाई के साथ एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। बीते दिन वर्किंग डे होने के बावजूद, भारत रिलीज के दूसरे दिन 31 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही है। अब फिल्म की तीसरे दिन की कमाई सामने आई है। खबरों की मानें तो भारत ने तीन दिन में 100 करोड़ कमाई का आंकड़ा छू लिया है। तीसरे दिन 22.20 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से भारत की कुल कमाई 95.50 करोड़ पहुंच गई है।

फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई को देखते हुए ये साफ है कि इस वीकेंड में फिल्म की कमाई जल्द ही 150 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श अनुसार, भारत इस की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इससे पहले हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम ने भारत में पहले दिन 53 करोड़ की कमाई की थी। वहीं फिल्म भारत ने अपने ओपनिंग डे पर 42.3 करोड़ का बिजनेस, दूसरे दिन 31 करोड़ और तीसरे दिन 22.20 करोड़ की कमाई  की है। ऐसे में फिल्म की तीन दिन की टोटल कमाई 95.50 करोड़ पहुंच गई है।

See also  सलमान खान की फिल्म 'Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan' की शूटिंग हुई खत्म , इस खास दिन होगी रिलीज