नई दिल्ली। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोना फिर नई ऊंचाई पर चला गया। एमसीएक्स पर आरंभिक कारोबार के दौरान 45,724 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला जोकि अब तक का सबसे उंचा स्तर है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन सोने में तेजी का सिलसिला जारी रहा। सोने का भाव कॉमेक्स पर सात साल के शिखर पर चला गया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने के जून अनुबंध में आरंभिक कारोबार के दौरान सुबह 10.18 बजे पिछले सत्र से 1,515 रुपये यानी 3.47 फीसदी की तेजी के साथ 45,237 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था जबकि सोने का भाव जून अनुबंध में सुबह नौ बजे 4,400 रुपये पर खुला और 45,724 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला।

जून तक सोना हो सकता है 50 हजारी

एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से घरेलू बाजार में सोने में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि सोने में आगे भी तेजी बनी रहेगी क्योंकि आर्थिक मंदी की आशंकाओं से महंगी धातुओं के प्रति निवेशकों की दिलचस्पी बनी रहेगी।

See also  Chhattisgarh: अब व्हाट्सएप पर आएगा बिजली बिल! ब्लूटिक वाले मैसेज से होगा पेमेंट, जानें कैसे करें रजिस्टर

एमसीएक्स पर चांदी के मई अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 2052 रुपये की तेजी के साथ 43,275 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले भाव 42,871 रुपये पर खुला और 43,532 रुपये प्रति किलो तक उछला।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर मंगलवार को सोने का भाव 1,742.20 डॉलर प्रति औंस तक उछला जोकि 18 अक्टूबर के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है जब सोने का भाव कॉमेक्स पर सोना 1,749.10 डॉलर प्रति औंस तक उछला था।

कॉमेक्स पर सोने के जून अनुबंध में पिछले सत्र से 17.80 डॉलर की तेजी के साथ 1,711.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोने का भाव 1,742.0 डॉलर प्रति औंस तक उछला जोकि बीते साढ़े सात साल के बाद का सबसे उंचा स्तर है।

कॉमेक्स पर चांदी के मई अनुबंध में पिछले सत्र से 2.56 फीसदी की तेजी के साथ 15.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था। बाजार के जानकार बताते हैं कि सोना इस साल 2000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू सकता है। वहीं, भारतीय वायदा बाजार में जून तक 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार करने की संभावना जताई जा रही है।

See also  भूपेश बघेल सरकार को बड़ा झटका, 82 प्रतिशत आरक्षण के निर्णय पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।