नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट पर चर्चा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने आज विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सर्वदलीय बैठक की। सूत्रों के अनुसार, बैठक में पीएम मोदी ने विपक्षी दलों को देश में लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए।

पीएम ने इस दौरान कहा कि वह 11 अप्रैल को फिर से सभी राज्यों के सीएम से बात करेंगे। 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने वाला है।

कोरोना से अब तक 149 की मौत

कोविड-19 के कारण अब तक देश में 149 लोगों की मौत हो चुकी है। पीएम की बैठक में कांग्रेस समेत लगभग सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने भाग लिया।

पीएम ने इस बैठक में सरकार द्वारा कोरोना संकट से निपटने के कार्यों की जानकारी दी और नेताओं से राय मांगी। हालांकि कुछ नेताओं ने आंशिक तौर पर लॉकडाउन हटाने की भी मांग की थी।

कई राज्यों के सीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की थी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लॉकडाउन बढ़ाने का किया था आग्रह। माना जा रहा है कि अब पीएम मोदी देश के सीएम के साथ एक अन्य बैठक के बाद के बाद लॉकडाउन पर कोई फैसला ले सकते हैं।

See also  1 नवंबर को जारी कर सकती हैं कांग्रेस घोषणा पत्र

चिराग बोले, उठाए जाएं ऐहतियाती कदम

सर्वदलीय बैठक में शामिल एलजेपी नेता चिराग पासवान ने कहा कि बैठक में हर किसी ने लॉकडाउन को लेकर सुझाव दिया। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोगों ने इसे आंशिक तौर पर हटाने का सुझाव दिया जबकि कुछ लोगों ने इसे जारी रखने की अपील की।

पीएम मोदी ने कहा कि अभी तक उनके पास जितनी जानकारी आई है, उसमें लॉकडाउन को हटाना मुश्किल होगा। हमने भी अपनी पार्टी की तरफ से लॉकडाउन के दौरान और उसके बाद एहतियाती कदम उठाने की अपील की।

लंबे समय तक सीमाओं को सील रखने। इंटर स्टेट, इंटर डिस्ट्रिक्ट की सीमाओं को बंद रखने की जरूरत पर जोर दिया।’

पीएम बोले- ‘एकसाथ नहीं हटेगा लॉकडाउन’

बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा ने कहा कि पीएम मोदी ने हमें कहा कि कोरोना के बाद की जिंदगी पहले जैसी नहीं रह जाएगी। पीएम ने साफ किया 14 अप्रैल को एकसाथ लॉकडाउन समाप्त नहीं किया जाएगा।

See also  Terrorist Arrest : गुजरात ATS को मिली बड़ी सफलता! ISIS के 3 आतंकी गिरफ्तार, लखनऊ और दिल्ली में हमले की हो रही थी साजिश...

टीएमसी ने भी लिया बैठक में भाग

पहले कहा जा रहा था कि पीएम मोदी की इस बैठक में टीएमसी हिस्सा नहीं लेगी। लेकिन पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय भी इसमें शामिल हुए।

पीएम मोदी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, डीएमके प्रमुख स्टालिन सहित कई नेताओं से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात कर कोरोना महामारी रोकने के लिये सरकार के प्रयासों की जानकारी दी थी।

पीएम की बैठक में ये नेता हुए शामिल

कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, टीएमसी के सुदीप बंदोपाध्याय, शिवसेना के संजय राउत, बीजेडी के पिनाकी मिश्रा, एनसीपी के शरद पवार, एसपी से रामगोपाल यादव, शिरोमणि अकाली दल से सुखबीर सिंह बादर, बीएसपी से सतीश चंद्र मिश्रा, वाईएसआर कांग्रेस से विजय साई रेड्डी और मिथुन रेड्डी, जेडीयू से राजीव रंजन सिंह समेत कई नेताओं ने इसमें भाग लिया।

डॉक्टरों, राजनयिकों से भी कर चुके हैं बात

बता दें कि पीएम मोदी कोरोना से निपटने और लोगों को जागरूक करने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्र को दिग्गजों के साथ बात कर चुके हैं। पीएम देश के सभी मुख्यमंत्रियों, खेल जगत के दिग्गजों डॉक्टरों और मीडिया से भी बात कर चुके हैं।

See also  पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में 30,391 सीटों पर टीएमसी की जीत

प्रधानमंत्री ने हाल के दिनों में डाक्टरों और विदेशों में भारतीय मिशनों के राजनयिकों सहित विभिन्न पक्षकारों से बातचीत की है।

पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व पीएम से भी मोदी की हो चुकी है चर्चा

मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्रियों एच डी देवेगौड़ा और मनमोहन सिंह से भी बात की थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।