युकां प्रदेशाध्यक्ष कोको पाढ़ी ने की कार्रवाई

रायपुर/मुंगेली। शराब के साथ पकड़े गए मुंगेली युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह को कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने की।

बता दें कि राहुल सिंह बुधवार रात को तीन आरक्षकों के साथ मिलकर शराब की अवैध तस्करी कर रहा था। जिसकी खबर मिलने के बाद लोरमी इलाके के खुड़िया चौकी में ओरापानी के जंगल में नाकेबंदी की गई और मध्यप्रदेश से तस्करी करके जंगल के रास्ते लाई जा रही 52 लीटर अवैध शराब के साथ मुंगेली पुलिस के ही 3 आरक्षक और युवा कांग्रेस के नेता राहुल सिंह को गिरफ्तार किया गया।

जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 48 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा देशी शराब भी जब्त की गई है।

युवा कांग्रेस के मुंगेली जिला अध्यक्ष के शराब तस्करी में शामिल होने की सूचना के बाद युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल सिंह को पार्टी से निष्कासित किया है।

See also  सीएम साय ने नारायणपुर जिले में 108 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।