बिलाईगढ़। लॉकडाउन के दौरान तरह-तरह की घटनाएं सामने आ रही है। अकसर लोगों को जुआ खेलते हुए पुलिस को गिरफ्तार करते देखा है, लेकिन यहां पुलिस वाले को लोगों के साथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिले के एसपी ने जुआ खेलने वाले दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान स्कूल के अंदर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 9 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया।

मजे की बात यह है कि जुआ खेलने वालों में दो पुलिस आरक्षक भी शामिल थे। पुलिस ने जुआरियों से 99,500 रुपए के साथ 52 पत्ती जब्त की है।

जुआ खेलते गिरफ्तार आरक्षक का नाम रामनारायण चौहान व भूषण वर्मा है, जो सलिहा थाना व गिरौदपुरी चौकी में पदस्थ है।
एसपी ने जुआ खेलने में आरक्षकों की संलिप्तता सामने आने पर दोनों को निलंबित कर दिया है।

See also  पत्नी के नाम शेल कंपनी बनाकर बैंक को लगाया 5 करोड़ का चूना, मुख्य आरोपी जेल भेजा, बैंक अफसरों की मिलीभगत उजागर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।