नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली कोरोना टेस्टिंग किट बनाने वाला देश का पहला शैक्षणिक संस्थान बन गया है। अब भारत को चीन या अन्य देशों पर कोविड-19 के टेस्ट के लिए निर्भर नहीं रहना होगा। आईआईटी की पीसीआर आधारित टेस्टिंग किट को आईसीएमआर ने मंंजूरी भी दे दी है। हालांकि, इस किट का उत्पादन कितना होगा, इस बारे में जानकारी नहीं है।

यह किट बाजार में मौजूदा किट की अपेक्षा एक चौथाई सस्ती हो सकती है। इससे संक्रमण का पता भी जल्दी लग जाएगा। इस किट को संस्थान की कुसुमा स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेंस (केएसबीएस) की टीम ने तैयार किया है।

टीम के सदस्यों ने 18-18 घंटे काम किया

टीम के सदस्य प्रो. बिश्वजीत कुंदू और प्रो. विवेकानंद पेरुमल ने बताया कि टीम ने इसे बनाने का काम तभी से शुरू कर दिया था, जब देश में संक्रमण का पहला केस केरल में मिला था। 22 मार्च से लेकर 9 अप्रैल तक टीम के सदस्यों ने 18-18 घंटे काम किया। लाॅकडाउन के कारण किट को टेस्ट के लिए पुणे भेजने में दिक्कत आ रही थी। कूरियर एजेंसी काफी मान-मनौव्वल के बाद इसे पुणे स्थित लैब ले गई। इस बार प्रोटोकॉल को मान्यता मिल गई।

See also  ग़ाज़ियाबाद के गौशाला और बस्ती में लगी भीषण आग, 50 मवेशियों की झुलसकर मौत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।