टीआरपी न्यूज। कोरोना वायरस ने दुनियाभर में करीब 2 लाख लोगों की जान ले ली है। लोग अपनों से फिर कभी न मिलने के लिए बिछड़ गए हैं। इस त्रासदी के बीच ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर में एक मां अपने बच्च को जन्म देने के बाद उसे गले से भी नहीं लगा पाई थी कि कोरोना ने दोनों को हमेशा के लिए अलग कर दिया। जन्म देने के कुछ ही दिनों बाद कोरोना से संक्रमित मां की जान चली गई।

दरअसल 29 साल की फौजिया हनीफ ने जब अपने बच्चे के जन्म दिया तो उन्हें भरोसा था कि वह जल्द ही उसे सीने से लगा पाएंगी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्हें अलग वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया। कुछ दिनों बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया। आखिर में छह दिन बाद कोरोना ने उनकी जान ले ली। नियमित जांच के दौरान ही फौजिया में कोरोना संक्रमण का पता चला था।

See also  NEET-UG paper leak case: NEET-UG पेपर लीक मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, केंद्र ने दिया हलफनामा

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके पति वाजिद का कहना है कि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कहा गया कि लक्षण बहुत कम हैं। हम घर चले गए लेकिन बाद में फौजिया के सांस की तकलीफ हो गई। फिर वह अस्पताल में ही भर्ती हो गईं। वाजिद कहते हैं, ‘फौजिया ने बच्चे की तस्वीर देखकर कहा कि यह हमारा बच्चा है। हम जल्द ही घर जाएंगे।

ब्रिटेन में करीब 20 हजार की मौत

दुनियाभर में अब तक 2,831,785 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 197,306 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में 143,464 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और 19,506 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने को कहा गया है। देश के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन तक कोरोना की चपेट में आए थे। हालांकि, इलाज के बाद वह ठीक हो गए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  Canada Hindu Temple Attack: कनाडा में मंदिर पर हमले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, खालिस्तानी आतंकी पन्नू का बेहद करीबी निकला आरोपी

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।