सूरत। कोरोना महामारी को रोकने के लिए तीसरी बार बढ़ाए गए लॉकडाउन से प्रवासी मजदूरों का सब्र जवाब दे रहा है। सोमवार को गुजरात के सूरत में प्रवासी श्रमिकों की पुलिस से एक फिर झड़प हो गई। देखते-देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को मजदूरों पर लाठियां भी बरसानी पड़ीं। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

बताया गया कि गुजरात के सूरत में लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूर अपने-अपने घरों को वापस जाने की मांग कर रहे थे। मजदूर अपनी घरवापसी के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई।

जानकारी के अनुसार, आक्रोशित प्रवासी मजदूरों ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाठियां भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। विवाद की वजह का भी अभी पता नहीं चल पाया है।

See also  छत्तीसगढ़ में कोरोना से निपटने जिलों को अब तक बांटे गए 853 करोड़ रूपये

इससे पहले डायमंड बोर्स में किया था हंगामा

खाजोड़ में तैयार की जा रही एशिया की सबसे बड़ी डायमंड बोर्स में 28 अप्रैल को काम कर रहे मजदूरों ने जमकर हंगामा किया था। लॉकडाउन के बावजूद काम लिए जाने से मजदूरों में गुस्सा है। मजदूरों ने बोर्स के कार्यालय पर पथराव और तोड़फोड़ कर दी थी। मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें खाना नहीं मिल पा रहा है। वे घर भेजे जाने की मांग कर रहे थे। यहां डायमंड बोर्स में करीब 4 हजार मजदूर काम कर रहे हैं।

मजदूरों ने 10 अप्रैल को भी हंगामा किया था

प्रवासी मजदूर 10 अप्रैल को हंगामा कर चुके हैं। मजदूरों का आरोप था कि उन्हें पर्याप्त खाना नहीं मिल रहा है। कोरोनावायरस संकट के दौरान वे यहां असुरक्षित हैं। तब किसी तरह पुलिस ने मजदूरों को समझाकर शांत किया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  कोरोना मरीजों तक सांसें पहुंचाएगा रेलवे, ऑक्सीजन एक्सप्रेस का ऐलान; ग्रीन कॉरिडोर के जरिए होगी आपूर्ति

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।