रायपुर/नई दिल्ली। लॉकडाउन-4 के बीच सोमवार से घरेलू उड़ानें शुरू होने जा रही हैं, जिसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर आने वाले यात्रियों के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। साथ ही यात्रियों को क्वारेंटाइन में रखने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी है।


बता दें शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घरेलू विमान सेवा शुरू होने से पहले लाकडाउन में लागू की गई गाइड लाइन पर केंद्रीय एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी से बात कर महत्वपूर्ण सुझाव दिए थे। इन्हीं सुझाव के बाद सोमवार से छत्तीसगढ़ घरेलू विमान सेवा शुरू की जा रही हैं।

ये है क्वारेंटाइन की व्यवस्था


फ्लाइट या ट्रेनों से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था की गई है। गाइड लाइन के अनुसार 14 दिनों के क्वारेंटाइन के लिए राजधानी के अधिग्रहित किए गए होटल के अलावा होम क्वारेंटाइन का विकल्प दिया गया है। जानकारी के अनुसार होटल में क्वारेंटाइन रहने वाले यात्रियों को खुद भुगतान करना होगा वहीं होम क्वारेंटाइन में रहने वाले यात्रियों को सरकार की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करना होगा।

See also  छत्तीसगढ़ सरकार ने रखा मार्च 2024 तक हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का टारगेट, जल जीवन मिशन अभियान का आगाज


देखें पूरी गाइड लाइन

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।