नई दिल्ली। घरेलू विमान के बाद अब जल्द ही मेट्रो सेवाएं शुरू करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने न केवल संक्रमण से सुरक्षा के सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं, बल्कि बैठकों का भी दौर जारी है। माना जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक मेट्रो सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। 

सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा इंतजाम

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मेट्रो कोच के भीतर इंतजाम कर लिए गए हैं। वहीं यात्रियों के स्टेशन में दाखिल होने की जरूरी शर्तों का पालन कराने की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। सुरक्षा में मुस्तैद सीआईएसएफ कर्मी फिलहाल मेट्रो स्टेशनों पर ही रात बिता रहे हैं।

वहीं कंस्ट्रक्शन साइट पर भी श्रमिक कार्यों में जुट गए हैं। तमाम गतिविधियों पर डीएमआरसी के सभी विभागों की निगाहें टिकी हुईं हैं। अब इंतजार है तो सरकार की ओर से मिलने वाली हरी झंडी का। हालांकि मेट्रो का संचालन शुरू होने के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

See also  खबर जरा हट के : जब 3-डी प्रिंटिंग के जरिए, बोल उठी मिस्र की 3000 साल पुरानी ममी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।