बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है। बीजेपी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति का मामले में रिट याचिका दाखिल की है। बीजेपी की ओर से दाखिल रिट याचिका में कहा गया है कि सेवानिवृत आईएएस की संविदा नियुक्ति नियम विरुद्ध है। जबकि आलोक शुक्ला के खिलाफ कई गंभीर मामले हैं।

याचिका में संविदा भर्ती नियम 2013 का हवाला दिया गया है। वहीँ आलोक शुक्ला के खिलाफ नान घोटाले मामले में चार्जशीट है। याचिकाकर्ता के मुताबिक तय नियमों के आधार पर उनकी नियुक्ति गलत है। इधर भाजपा ने इसे कांग्रेस सरकार की गलत मंशा का अवैध विस्तार करार दिया है।

फ़िलहाल याचिका को हाईकोर्ट में स्वीकार नहीं किया गया है। इससे पहले ही इस पूरे मामले ने राजनैतिक रूप ले लिया है। बता दें कि 30 मई 2020 को सेवानिवृत्त होने के दूसरे ही दिन आलोक शुक्ला को संविदा में रख लिया गया। बता दें कि आलोक शुक्ला पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में हुए नान घोटाले में प्रमुख आरोपी थे।

See also  इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई फैसलों पर लगेगी मुहर!

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।