रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर कांग्रेस ने व्यापाक रूप से अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कई नेताओं ने साइकिल चलाई, तो विधायक विकास उपाध्याय ने ट्रांसपोर्टरों के साथ ट्रक खींचकर अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान मंत्री कवासी लखमा, मंत्री शिव डहरिया सहित बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार लगातार इस देश के लोगों के जेब में डांका डाल रही है। 6 वर्षो से आम जनता को महंगाई की मार झेलने पड़ रही है। इसलिए सायकल यात्रा और बैलगाड़ी यात्रा कर विरोध जता रहे है।

पीएम मोदी से सीमाएं भी नहीं संभल रही है। अगर उनसे सत्ता नहीं सँभल रही है, तो वो इस्तीफा दे। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से रमन सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका है। वैसे ही 2024 में मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।

See also  पहला मकसद कांग्रेस तो मजबूत करना है, चाहे किसी भी तरह का त्याग करना पड़े- सोनिया गांधी

बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने बूढ़ातालाब धरना स्थल से साइकिल चलाते हुए शहर में भ्रमण किया, लेकिन पुलिस ने कांग्रेसियों को बैरिकेट लगाकर सप्रे शाला के पास रोक लिया। जहां कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।