मुंबई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत और और संजय के बीच कुछ दिन से मुंह जबानी लड़ाई जारी है। साथ ही रिया के बड़े खुलासे करने पर बॉलीवुड में नशीले पदार्थों को लेकर काफी हड़कंप मचा हुआ है। अब इस बीच कंगना रनौत का एक वीडिय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस बात रही हैं कि वह कभी एक ड्रग एडिक्ट थीं।

बता दे वीडियो को मार्च में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। क्लिप में, अभिनेत्री ने दावा किया कि वह किशोरावस्था में घर से भाग गई थीं और यहां तक कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में स्टारडम की अपनी यात्रा के दौरान एक ड्रग एडिक्ट बन गई।

एक ड्रग एडिक्ट थी: कंगना रनौत

इस वीडियो मे कंगना कह रही हैं कि मैं सिर्फ 15 साल की उम्र में घर से भाग गई थी | फिर कुछ ही सालों में एक फिल्म स्टार बन गई | लेकिन अपने शुरुआती सालों में मैं एक ड्रग एडिक्ट थी | मेरी जिंदगी में कई कांड हुए | मैं शुरुआत में ही ऐसे लोगों के बीच आ गई जिस वजह से काफी दिक्कत हुई | अब कंगना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है | कई लोग इस पर रिएक्ट भी कर रहे हैं |

See also  गबन करने वाले सरपंच-उप सरपंच किए गए बर्खास्त, रकम की वसूली के भी आदेश
https://twitter.com/DilliDurAst/status/1304648979628437504

ड्रग्स मामले में एजेंसियों की मदद करेंगी कंगना

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में बेबाकी से बोल रहीं कंगना ने मुंबई आने से कुछ समय पहले कहा था कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन करने को लेकर जिन बॉलीवुड सेलेब्स के नाम लिए हैं उनके बारे में जांच एजेंसियों की मदद करेंगी। उन्होंने कहा था कि वह खुद एक ड्रग टेस्ट देने के लिए तैयार हैं।

कंगना ऐसी पार्टियों में शामिल हुई हैं जहां पर ड्रग्स चलते थे

कंगना ने बताया था कि वे उन पार्टियों में शामिल हुई हैं जहां पर ड्रग्स चलते थे | उन्होंने ही एक बयान दिया था कि उन पार्टियों में कोकीन का काफी इस्तेमाल होता है | लेकिन अब उन बयानों के बीच कंगना का ये पुराना वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है | ये देखने वाली बात होगी अगर इस वीडियो पर अब बॉलीवुड सेलेब्स रिएक्ट करते हैं या नहीं |

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  IRAN CLOSES HORMUZ: युद्धविराम के कुछ घंटों बाद ईरान ने फिर बंद कर दिया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, लेबनान पर इजरायली हमले से भड़का ईरान

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।