स्पोर्ट्स डेस्क। वैश्विक कोरोना वायरस की वजह से अंतरराष्ट्रीय खेलो को रोक दिया गया था। अब धीरे-धीरे सब कुछ पहले जैसे किया जा रहा है। अब अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर एक कबर मिली है की ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच आगामी क्रिकेट मुकाबलों में दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत दी जाएगी। आगामी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन टी20 और वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की पुष्टि

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है, इस साल मार्च के बाद यह पहली बार होगा कि किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज में दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति होगी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से हाल में जितने भी मैचों हुए वे सभी बिना दर्शकों के ही खेले गए थे।

कोरोना गाइडलाईन का किया जायगा पालन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी बयान में कहा गया, “कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य नियमों को देखते हुए सीमित संख्या में टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे।” टिकटों की बिक्री ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी और इसके बाद दर्शकों से अपने मोबाइल को स्वाइप करने के लिए कहा जाएगा, ताकि संक्रमण होने अथवा फैलने की स्थिति में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा सके।

See also  सीजी ब्रेकिंग: छत्‍तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत, रायपुर में चार नए केस

ऐसे की जाएगी तैयारी

मैदान को छह हिस्सों में बांटा जाएगा और मैच देखने आए लोगों को अपना अपने हिस्से में ही रहना होगा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 26 सितंबर को ब्रिसबेन के द एलन बॉर्डन फील्ड में खेला जाएगा।

आखिरी मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था

आपको याद दिला दे, स्टेडियम में दर्शकों के साथ ऑस्ट्रेलिया में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। जो टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।