टीआरपी डेस्क। चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर रहा है। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होगा। आयोग 15 राज्यों में एक लोकसभा सीट और 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भी कर सकता है। बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उप चुनाव होना है।

 वहीं 64 विधानसभा सीटों में मध्यप्रदेश की 27 सीटें शामिल हैं, जहां उपचुनाव होना है। इन 27 सीटों में से अधिकतर कांग्रेस के बागी सदस्यों के पार्टी तथा विधानसभा से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुईं थीं। पिछली बार बिहार में पांच चरणों में चुनाव हुए थे।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना संकट की वजह से दुनिया के 70 देशों में चुनावों को टाल दिया गया। बिहार में तीन चरणों में चुनाव होगा।

तीन चरणों में मतदान, ऐसे होगा मतदान

बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे-

पहले चरण में 71 सीटों पर चुनाव, 31 हजार पोलिंग स्टेशन

See also  ब्रेकिंग न्यूजः राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा कोरोना, 125 परिवार होंगे आइसोलेट

दूसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव, 42 हजार पोलिंग स्टेशन

तीसरे चरण में 78 सीटों पर चुनाव, 33.5 हजार पोलिंग स्टेशन

जानें कब होगा मतदान

पहले चरण का मतदान – 28 अक्टूबर

दूसरे चरण का मतदान – 3 नवंबर

तीसरे चरण का मतदान – 7 नवंबर

चुनाव के नतीजे – 10 नवंबर

कोरोना पीड़ित डाल सकेंगे वोट

मतदान के अंतिम समय में कोरोना पीड़ित अपना वोट डाल सकेंगे, जिनके लिए अलग व्यवस्था होगी. प्रचार मूल रूप से वर्चुअल ही होगा, लेकिन डीएम छोटी रैली की जगह और वक्त तय करेंगे. हर पोलिंग बूथ पर साबुन, सैनिटाइजर समेत अन्य चीजों की व्यवस्था की जाएगी।

इस बार वोट डालने के लिए एक घंटा अधिक वक्त रखा गया है, सुबह सात से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। लेकिन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ऐसा नहीं होगा। डोर टू डोर कैंपेन में सिर्फ पांच लोग ही जा सकेंगे। इस बार नामांकन और हलफनामा ऑनलाइन भी भरा जाएगा, डिपोजिट को भी ऑनलाइन सबमिट किया जा सकेगा। नामांकन के वक्त उम्मीदवार के साथ सिर्फ दो लोग मौजूद रहेंगे। प्रचार के दौरान किसी से हाथ मिलाने की इजाजत नहीं होगी।

See also  TMC Leaders Join BJP: राज्यसभा चुनाव से पहले TMC के तीन पूर्व सांसद भाजपा में शामिल, बंगाल की राजनीति में भारी हलचल

बिहार चुनाव: मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट का होगा इस्तेमाल

बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव होगा, राज्य में 29 नवंबर तक विधानसभा का कार्यकाल है। इस बार पोलिंग स्टेशन की संख्या और मैनपावर को बढ़ाया गया है। बिहार में 2020 के चुनाव में सात करोड़ से अधिक वोटर मतदान करेंगे. इस बार एक बूथ पर सिर्फ एक हजार ही मतदाता होंगे।

इस बार चुनाव में 6 लाख पीपीई किट राज्य चुनाव आयोग को दी जाएंगी, 46 लाख मास्क का इस्तेमाल भी होगा. सात लाख हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाएगा, साथ ही 6 लाख फेस शील्ड को उपयोग में लाया जाएगा। 18 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर हैं, इनमें से 16 लाख वोट डाल सकते हैं। 80 साल की उम्र तक के लोग पोस्टल बैलेट से वोट डाल पाएंगे।

  • कोरोना संक्रमित मरीज मतदान के अंतिम घंटों में ही अपना वोट डाल सकेंगे।
  • नामांकन में दो से ज्यादा वाहनों का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।
  • चुनाव प्रचार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक होगा।
    – मतदान के समय को एक घंटे के लिए बढ़ाया गया है। सुबह सात बजे से शाम के छह बजे तक मतदान होंगे।
  • सात लाख सेनिटाइजर, छह लाख पीपीई किट और 46 लाख मास्क का इंतजाम किया गया है। छह लाख फेस शील्ड का इंतजाम किया गया है। 
    – 29 नवंबर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है ।
    – राज्य में कुल वोटर सात करोड़ 18 लाख हैं जिसमें महिला वोटर तीन करोड़ 39 लाख हैं।
  • एक बूथ पर एक हजार मतदाता ही वोट डाल सकेंगे।
  • बिहार में कोरोना काल में सबसे बड़ा चुनाव।


    Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।
See also  BREAKING: रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में दहशत