बिजनेस डेस्क। मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार ( Share Market ) आज शानदार रहा। अंत में बीएसई ( BSE Sensex Today Live ) 304.38 अंक ऊपर 39,878.95 पर और निफ्टी ( nifty today ) 76.45 अंक ऊपर 11,738.85 पर बंद हुआ। आज ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बढ़त देखने को मिली। निफ्टी ( NIFTY ) के दोनों इंडेक्स में 100-100 अंकों से ज्यादा की बढ़त रही। इसके अलावा टाइटन का शेयर 4% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ।

शेयर बाजार ( Share Market ) अपडेट

शेयर बाजार ( Share Market ) में आज बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में क्रमश: 3 और 2 फीसदी की बढ़त रही। इसके अलावा दिग्गज आरआईएल का शेयर भी 2% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ। जबकि बजाज फाइनेंस का शेयर 4% नीचे बंद हुआ। सुबह बीएसई 58.62 अंक ऊपर 39,633.19 पर और निफ्टी 16.85 अंक ऊपर 11,679.25 के स्तर पर खुला था।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट

मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.34% की गिरावट के साथ 375.88 अंक नीचे 27,772.80 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी 1.89% नीचे 11,291.30 के स्तर पर बंद हुआ था। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.40% की गिरावट के साथ 3,360.95 अंकों पर बंद हुआ था।

See also  'मैंने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाई, साबित हुआ कि मैं सच्ची देशभक्त हूं, हरामखोर नहीं' -कंगना रनौत

जबकि यूरोपियन शेयर मार्केट में भी मंगलवार को खरीदारी देखने को मिली। ब्रिटेन के FTSE, फ्रांस के CAC , जर्मनी DAX और रूस MICEX इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। हालांकि, एशियाई बाजारों में आज जापान का निक्केई इंडेक्स 72 अंकों की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.20% नीचे कारोबार कर रहा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।