बिजनेस डेस्क। Gold Price Today 5 November 2020 : वैश्विक बाजारों में तेजी के बाद आज घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी ( Gold Price Today 5 November 2020 ) के दाम बढ़ गए हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) के नतीजों को लेकर चल रही अनिश्चितता के चलते सोने ( Gold ) की डिमांड में तेजी आई है। अमेरिका चुनाव में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला फैसले का इंतजार कर रहा है।

10 ग्राम सोने का नया भाव ( Gold Price )

दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को ​10 ग्राम सोने का भाव (Gold Price, 5 November 2020) 158 रुपए चढ़कर 50,980 रुपए पर पहुंच गया है। इसके पीछे कारोबारी दिन यानि बुधवार को ​पीली धातु का भाव 50,822 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोने का भाव ( Gold Rate ) 1,916 डॉलर प्र​ति औंस रहा।

चांदी की नई कीमतें ( Silver Price )

सोने की तरह आज चांदी की कीमतों (Silver Price, 5 November 2020) में भी तेजी देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी का भाव ( Silver Rate ) 697 रुपए प्रति किलोग्राम चढ़कर 62,043 रुपए पर पहुंच गया। बुधवार को यह 61,346 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव 24.34 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

See also  आरक्षक संवर्ग भर्ती - देखें शारीरिक दक्षता परीक्षा की रेंजवार समय सारणी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।