रायपुर। नए साल का पहला दिन छत्तीसगढ़ के लिए सौगातों भरा दिन रहा। छत्तीसगढ़ को आज 3 श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। छत्तीसगढ़ को बेस्ट कन्वर्जेंस विथ अदर मिशन का सम्मान मिला है। इसके अलावा सबके लिए आवास योजना में छत्तीसगढ़ ने कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही राज्य में कुष्ठ रोगियो की अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजना ‘आशा चढ़ी परवान’ ने देश के सामने नई मिसाल कायम की है।

पीएम मोदी की उपस्थिति में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ को 3 राष्ट्रीय अवार्ड दिए हैं। इस ऑनलाइन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में डॉ. शिव कुमार डहरिया, संयुक्त सचिव आर इक्का, सूडा के सीईओ सौमिल रंजन चौबे और उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र पाटले उपस्थित रहे।

‘मोर जमीन मोर मकान’ घटक के अंतर्गत हितग्राहियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं योजनाओं का समावेश कर उनके सफल क्रियान्वयन के लिए बेस्ट कन्वर्जेंस विथ अदर मिशन की श्रेणी में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य को पुरस्कृत किया गया है। छत्तीसगढ़ को इस श्रेणी में क्यों मिला अवॉर्ड- सबके लिए आवास योजना शहरी अन्तर्गत राज्य सरकार ने हितग्रहियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिजली, पानी, गैस कनेक्शन, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोजगार सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का समावेश किया। इस समावेशित योजनाओं का ही एक उदाहरण है आशा चढ़ी परवान परियोजना। 

See also  हसदेव नदी-जंगल बचाओ पदयात्रा का हुआ समापन : स्थानीय ग्रामीणों ने कहा - 'सरकार कितना भी दमन कर ले हम नहीं छोड़ेंगे अपनी जंगल जमीन'

बेस्ट कन्वर्जेंस विथ अदर मिशन की श्रेणी में छत्तीसगढ़ को मिला पुरस्कार

मोर जमीन-मोर मकान घटक के अन्तर्गत हितग्राहियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, अन्य योजनाओं का समावेश कर उनके सफल क्रियान्वयन हेतु ”बेस्ट कन्वर्जेंस विथ अदर मिशन“ की श्रेणी में छत्तीसगढ़ राज्य को उत्तम प्रदर्शन करने हेतु पुरस्कृत किया गया।

बेस्ट परफॉर्मिंग म्युनिसिपल काउंसिल श्रेणी में डोंगरगढ़ को मिला इनाम

नगर पालिका परिषद, डोंगरगढ़ को अधिक से अधिक आवास निर्माण पूर्ण करने पर देश में ”बेस्ट परफॉर्मिंग म्युनिसिपल काउंसिल श्रेणी“ में पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

बेस्ट हाउस कंस्ट्रक्शन श्रेणी में हितग्राहियों को मिला पुरस्कार

प्रदेश के तीन हितग्राही मंजू साहू (धमतरी), मुमताज बेगम (धमतरी), ममता वर्मा (कवर्धा) के आवासों को देश के ”बेस्ट हाउस कंस्ट्रक्शन श्रेणी“ में पुरस्कार प्राप्त हुए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।