टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्य सचिव अमिताभ जैन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है। एम्स में उन्हें सांस की तकलीफ बढ़ने के कारण भर्ती कराए जाने की खबर मिल रही है।

बता दें कि पिछले दिनों मुख्य सचिव अमिताभ जैन और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित हुए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चीफ सेक्रटरी होम आइसोलेट हो गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, आज अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी भी परिजनों के साथ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके भी होम आइसोलेट होने की खबर है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  ऑपरेशन से पहले पहले मरीज को पिलाया गया घी... बाद में की गई थोरेसिक डक्ट इंजरी की सफल सर्जरी