टीआरपी न्यूज डेस्क। Budget 2021 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार का आठवां बजट पेश करेंगी। इस बार केंद्र सरकार कुछ उत्पादों पर सीमा शुल्क बढ़ा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र विभिन्न कंपोनेंट्स के कुछ हिस्सों पर सीमा शुल्क बढ़ाने पर विचार कर रहा है। सूत्रों ने कहा कि विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा और विचार-विमर्श अभी भी जारी है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

बता दें कि पिछले साल अपना दूसरा बजट पेश करते हुए सीतारमण ने खिलौने, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, जूते, फ्रीजर, रेफ्रिजरेटिंग उपकरण, ग्राइंडर और मिक्सर, हेडफोन और इयरफोन, रंगीन टीवी और चार्जर सहित कई मदों पर सीमा शुल्क में वृद्धि की घोषणा की थी।

फुटवियर पर सीमा शुल्क 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत किया गया था, खिलौने में 20 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक शुल्क में वृद्धि की गई थी, जबकि फ्रीजर, ग्राइंडर और मिक्सर पर सीमा शुल्क दोगुना किया गया था।

See also  CG News: विवादित ढांचे की तस्वीर लगाकर आपत्तिजनक पोस्ट, 2 गिरफ्तार, एक युवती फरार, खैरागढ़ में थाने का घेराव

बता दें कि 1 फरवरी, 2020 को सीमा शुल्क वृद्धि की घोषणा करते हुए सीतारमण ने कहा था कि मेक इन इंडिया की केंद्र की नीति ने लाभांश देना शुरू कर दिया है। भारत अब विश्व स्तरीय माल बना रहा है और ऐसे उत्पादों का निर्यात कर रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…