सवाल तो है साहेब! जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहां 300 किलो RDX कैसे पहुंचा?
सवाल तो है साहेब! जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहां 300 किलो RDX कैसे पहुंचा?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने चुनावी दौरे पर असम रवाना हो गए हैं। बघेल आज राहुल गांधी संग चुनावी सभा में शामिल होंगे।

असम विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की सत्ता में वापसी पर सीएम ने मीडिया से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

छत्तीसगढ़ राज्य की योजनाओं, जैसे राजीव गांधी किसान योजना, गोधन योजना की चर्चा असम में भी हो रही है। वहां भी छत्तीसगढ़ मॉडल पर निगाहें टिकी हुई हैं।

वित्त मंत्री को सदन के अंदर गलत बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के एयरपोर्ट पर असम चुनाव के दौरे पर रवाना होने से पहले छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्ज माफी नहीं होने के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान को दुर्भाग्य पूर्ण बताया।

उन्होंने कहा है कि देश की वित्त मंत्री को सदन के अंदर गलत बयान नहीं देना चाहिए। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी से शनिवार को लोकसभा में बातचीत के दौरान ये कहा था कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी। लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया।

See also  LSG ने बनाए 164 रन, गुजरात टाइटंस को जीत के लिए चाहिए 165 रन

इसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ हुआ है और किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के जरिए आर्थिक सहायता भी पहुंचाने का काम राज्य की सरकार कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…