असम विधानसभा चुनाव
BREAKING: असम विधानसभा चुनाव 2021- भाजपा ने किया 70 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

टीआरपी डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव 2021 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची का ऐलान कर दिया है. भाजपा ने शुक्रवार शाम प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी. भाजपा ने 70 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है. तीनों चरणों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं. 

ज्ञात हो कि गुरुवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. इसमें पांचों राज्यों के भाजपा प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया गया था. जानकारी के मुताबिक केंद्रीय चुनाव समिति में लंबी मंत्रणा के बाद असम के उम्मीदवारों के नाम तय हुए.

असम में तीन चरणों में मतदान होगा. इसकी शुरुआत 27 मार्च से होगी. 1 अप्रैल को दूसरा और 6 अप्रैल को तीसरे व अंतिम चरण का मतदान होगा. गुरुवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित पश्चिम बंगाल के पार्टी नेताओं के साथ लंबी बैठक की. 

See also  युक्तियुक्तकरण से विद्यालयों में लौटी रौनक, शिक्षा व्यवस्था हुई सशक्त

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।