मंत्री रविंद्र चौबे और पूर्व CM रमन सिंह ने लगवाया कोरोना का टीका, वैक्सीनेशन के बाद प्रभारी मंत्री ने कही ये बात
मंत्री रविंद्र चौबे और पूर्व CM रमन सिंह ने लगवाया कोरोना का टीका, वैक्सीनेशन के बाद प्रभारी मंत्री ने कही ये बात

रायपुर। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने आज कोरोना वायरस की पहली डोज ली। मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मंत्री चौबे और उनकी पत्नी ने आज कोरोना का टीका लगवाया।

वैक्सीनेशन के बाद रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे ने प्रदेश में बढ़ते केस को लेकर चिंता जताई। मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ जल्द ही समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा जागरुकता लाया जाएगा। वहीं लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इधर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पत्नी वीणा सिंह ने भी आज कोरोना का टीका लगवाया। इधर विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने भी कोरोना टेस्ट कराया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  CM Bhupesh Exposed BJP- CM ने बीजेपी से कहा, हम लोग निरीह प्राणी…आप साहब बहादुर हैं…