दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित जिला दंतेवाड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिल रही है। जानकारी के मुताबिक कवासीपारा बड़ेगुडरा के जंगलो में मुठभेड़ जारी है।

दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में 2 इनामी नक्सली ढेर हो गए हैं। मुठभेड़ स्थल से 5 किलो वजनी IED बम भी बरामद हुआ है। घटना कुआकोंडा थानाक्षेत्र का है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  Good News : छत्तीसगढ़ के 10 साल के बेटे ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में जमाई धाक, अब इंडिया लेवल पर गोल्ड मेडल जीतने का सपना