सरकार करने जा रही है LPG बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब आप किसी भी एजेंसी से ले सकेंगे सिलेंडर
सरकार करने जा रही है LPG बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब आप किसी भी एजेंसी से ले सकेंगे सिलेंडर

बिजनेस डेस्क। LPG सिलेंडर लेने और दोबारा भरवाने के लिए अब तक उपभोक्ताओं को अपनी गैस एजेंसी पर निर्भर हैं, लेकिन जल्द ही सरकार इस नियम में बड़ा फेरबदल कर सकती है, इसके तहत आने वाले दिनों में ग्राहक किसी भी एजेंसी से LPG सिलेंडर ले सकते हैं या रीफिल करवा सकते हैं। ऐसा करने के लिए सरकार और तेल कंपनियां एक इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म तैयार करने में जुटी हुई हैं। इसके साथ ही, बुकिंग सिस्टम पहले से ज्यादा सुरक्षित और बेहतर हो सकेगा।

खबर है कि सरकार और पेट्रोलियम कंपनियां उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सिलेंडर बुकिंग और रीफिल की प्रक्रिया आसान और फास्ट बनाने पर विचार कर रही हैं। इससे जुड़े सूत्रों का कहना है कि नियमों में बदलाव के बाद रसोई गैस के उपभोक्ता केवल अपनी की कंपनी की एजेंसी पर निर्भर नहीं रहेंगे, बल्कि वे अपने नजदीक की किसी भी कंपनी की गैस एजेंसी से अपने सिलेंडर की रीफिलिंग करवा सकते हैं। इसके लिए सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा।

See also  फंड के अभाव में रुक गया निर्धन कन्या विवाह..! तैयारी कर चुके परिवार हुए परेशान, पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना…

बिना एड्रेस प्रूफ के ही मिलेगा छोटू गैस सिलेंडर

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिना किसी एड्रेस प्रूफ के ही 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर देने की भी योजना बनाई जा चुकी है। इस छोटे से गैस सिलेंडर का फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो प्रवासी हैं। उन्हें उनके लिए एड्रेस प्रूफ की व्यवस्था करना मुश्किल होता है। ऐसे में यह सिस्टम उनके लिए सुविधाजनक साबित होगा। इस छोटे सिलेंडर को देश भर के किसी भी पॉइंट ऑफ सेल या डिस्ट्रीब्यूटरशिप लोकेशन से रिफिल कराया जा सकता है। इसे पेट्रोल पंप से भी रीफिल कराया जा सकता है।

जल्द ही दिखाई देंगे रंग-बिरंगे सिलेंडर

अब आपकी रसोई में रंग-बिरंगे सिलेंडर जल्द ही दिखाई देंगे। पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने बहुत ही सुंदर और सुरक्षित रंग-बिरंगा सिलेंडर तैयार किया है, जिसकी डिलीवरी जल्द शुरू की जाएगी। ये गैस सिलेंडर कंपोजिट फाइबर से तैयार किए गए हैं, ये गैस सिलेंडर 5 और 10 किलो गैस की क्षमता के साथ उपलब्ध होंगे। फाइबर से बने होने के चलते ये सिलेंडर काफी हल्के भी होंगे, लोहे के सिलेंडरों में लगभग 14.2 किलो गैस होती है, लेकिन फाइबर से बने कंपोजिट सिलेंडर में अधिकतम 10 किलो गैस आएगी। फाइबर से बना कम्पोजिट सिलेंडर पहली बार लोगों की किचन तक पहुंचेगा।

See also  अब इस जिले में लगा आंशिक लॉकडाउन, सरगुजा और सूरजपुर के लिए जल्द जारी होगा आदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…