टीआरपी डेस्क। पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा दोनों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। अब देखना यह है कि बंगाल की जनता किस पर भरोसा जताती है? ममता बनर्जी सत्ता की हैट्रिक लगा पाती हैं या लोकसभा चुनाव 2019 की तरह भाजपा अपना दमखम दिखाएगी? बता दें कि राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर पहले चरण की शुरुआत 27 मार्च को हुई थी, जबकि आखिरी चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ। बंगाल में चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। अबतक 242 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं और टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है।

 

Bengal Election Result: 202 सीटों पर टीएमसी की बढ़त


चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 284 सीटों के रुझान जारी हो चुके हैं। इनमें से टीएमसी 202 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की बढ़त 77 पर सिमट कर रह गई है

See also  सभी कारोबार का देश के विकास में अहम भूमिका - पीएम मोदी