तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला को हाथी ने कुचल कर मारा, कोरबा के कुदमुरा रेंज की घटना
तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला को हाथी ने कुचल कर मारा, कोरबा के कुदमुरा रेंज की घटना

कोरबा। कोरबा वनमंडल के अधीन जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत गिरारी के आश्रित ग्राम गीतकुंवारी में हाथी ने आज सुबह करीब 9:30 बजे एक अधेड़ महिला को मार डाला।

वन परिक्षेत्र कुदमुरा के जंगल मे दिलमोती पति साधराम उम्र 40 वर्ष को हाथी ने पैरों तले रौंद डाला और इससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, महिला तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी तब यह घटना हुई।

इस घटना के बारे में कोरबा डीएफओ प्रियंका पांडेय का कहना है कि इस हाथी ने कल रविवार रात को रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ से निकलकर सीमावर्ती वन परिक्षेत्र कुदमुरा में प्रवेश किया है। अक्सर हाथी आने की मुनादी कराई जाती है ताकि ग्रामीण सजग हो कर रहें व सुरक्षित स्थानों पर जाने के साथ ही वनोपज तोड़ने या अन्य कार्य के लिए जंगल की ओर न जाएं, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ।

हाथी मित्र दल, गजराज वाहन और वन अमले ने रात में और न सुबह कोई चेतवानीपूर्ण मुनादी कराई गई, बहरहाल मौत के बाद अब वन अमला अपनी विभागीय कार्यवाही में जुट गया है।

See also  There Was Such Fear Of Missing Selja's Meeting - मीटिंग छूटने का खौफ, हड़बड़ाते हुए होटल पहुंचे मंत्री जयसिंह

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर