ब्रेकिंग: गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाना पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, धरने पर बैठे
ब्रेकिंग: गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाना पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, धरने पर बैठे

रायपुर। टूलकिट मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह दलबल के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे हैं। इससे पूर्व वह सिविल लाइन चौक पर पहुंचे, जहाँ समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

यहां पुलिस ने उन्‍हें पुलिस स्‍टेशन के बाहर ही रोक दिया, इस पर रमन सिंह थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व मंत्री राजेश मूणत भी धरने पर बैठे हैं।

धरना स्थल पर डॉ. रमन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि देश में पहली सरकार है, जहां किसी पत्र को ट्वीट करने पर एफआईआर दर्ज हो रही है। यह तानाशाही है, जिसका हम सभी कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। कार्यकर्ता आज पार्टी के साथ खड़ा है और यह समय बताएगा कि सरकार के खिलाफ कितना उग्र प्रदर्शन हो सकता है।

बता दें कि इस मामले में भाजपा आक्रमक रुख दिखा रही है। आज प्रदेश भर में भाजपा नेता अपनी गिरफ्तारी देने थाने की ओर कूच करेंगे। इस मामले में छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान कर दिया है।

See also  Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने भारत में BBC पर प्रतिबंध को बताया पूरी तरह गलत है,याचिका की खारिज

प्रदेश के सभी थानों में रमन सिंह के समर्थन में भाजपाई कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे हैं। 05-05 की संख्या में सभी थानों पर भाजपाई प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि टूलकिट FIR के विरोध में सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…