गर्व का पल: कपिल देव की अगुवाई में आज ही के दिन भारत ने जीता था विश्व कप, टूटा था वेस्टइंडीज के हैट्रिक लगाने का सपने

नई दिल्ली। कपिल देव की कप्तानी में आज ही के दिन सन् 1983 में भारतीय टीम ने इतिहास रचाते हुए पहला विश्व कप का खिताब जीता था। इसी के साथ ही कपिल की अगुवाई वाली टीम ने वेस्टइंडीज टीम के हैट्रिक लगाने के सपने को भी तोड़ा था। भारत ने लगातार दो बार के विजेता वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराकर प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती थी। कपिल देव 38 साल पहले क्रिकेट विश्व कप उठाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने थे।

श्रीकांत ने बनाए थे सबसे ज्यााद 38 रन 

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 54.5 ओवरों में 183 रन पर ढेर हो गई जिसमें क्रिस श्रीकांत ने सबसे ज्यााद 38 रन बनाए। श्रीकांत के अलावा मोहिंदर अमरनाथ और संदीप पाटिल ने क्रमशः 26 और 27 रन बनाए थे। वहीं टीम के अन्य खिलाड़ी 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाए थे। विंडीज टीम को देखते हुए भारत का कुल स्कोर काफी कम था। लेकिन इस दौरान गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया और मात्र 140 रनों पर विंडीज टीम को ढेर कर दिया।

See also  IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के नाम जुड़ा ये अनचाहा रिकॉर्ड, बनी इतिहास की सबसे बदनसीब टीम

मोहिंदर अमरनाथ और मदन लाल स्टार गेंदबाज

मोहिंदर अमरनाथ और मदन लाल स्टार गेंदबाज रहे थे जिन्होंने क्रमशः 12 और 31 रन देकर उन्होंने 3-3 विकेट अपने नाम किए और भारत ने 43 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर