कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
image source :google

टीआरपी डेस्क। आज 26 जून को किसानों ने खेती बचाओ और लोकतंत्र बचाओ के रूप में मनाया। इसके साथ ही उन्होंने राज्यों के राज्यपालोंं को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। बता दें, आज किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे हो चुके हैं। वहीं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज किसानों से अपील करते हुए कहा कि मैं सभी किसान यूनियन के लोगों को कहना चाहता हूं कि उनको अपना आंदोलन समाप्त करना चाहिए। भारत सरकार कानून के किसी भी प्रावधान पर बात करने के लिए भी तैयार है और उसका निराकरण करने के लिए भी तैयार है।

यह भी पढ़े: देश में अगले महीने से मिल सकती है सिंगल शॉट Johnson & Johnson की कोरोना वैक्सीन, ये होगी कीमत

See also  किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे रायपुर, बोले - किसानों की मांग जायज़ है हम सरकार से बात करेंगे

किसानों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन 

बता दें, आज टिकरी बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर लाखों की संख्या में किसान जुटे और तीन कृषि कानून को वापस कराने के लिए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस आंदोलन के दौरान किसानों ने ट्रैक्टर मार्च भी निकाला। इस आंदोलन में महिलाएं, पुरुष बुजुर्ग व युवा भी शामिल हुए। किसानों ने देश भर में इस आंदोलन को दशा और दिशा देने की कोशिश की। किसानों ने राज्यों की राजभवन के बाहर विरोध किया और राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि जब तक तीन किसी कानून वापस नहीं होते किसान यह आंदोलन यूं ही बदस्तूर जारी रखेंगे।

यह भी पढ़े:  Unlock Breaking : रायपुर के बाद अब न्यायधानी में भी रविवार को रात 8 बजे तक खुलेगी दुकानें, आदेश जारी

गौरतलब है कि किसानों और सरकार के बीच 11 बार से ज्यादा बैठकें हो चुकी हैं। मगर नतीजा हमेशा बेनतीजा ही निकला। सरकार ने किसानों को समझाने की कोशिश की। वहीं किसानों का कहना है कि उन्होंने भी सरकार को समझाने की कोशिश की मगर बात नहीं बनी। इसलिए आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने भी इस कानून पर फिलहाल रोक लगा रखी है और सरकार किसानों से बात करना चाहती है।

See also  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 17 ठिकानों पर सीबीआई के छापे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।