रायपुर। राजधानी के संतोषी नगर ओवरब्रिज में टमाटर से भरी एक पिकअप वाहन (Pickup vehicle) अनियंत्रित होकर पलट गयी। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुई, लेकिन इसके बाद जो मंजर था वो देखने लायक था। दरअसल हुआ यूँ कि टमाटर से भरी पिकअप वाहन (Pickup vehicle) के पलट जाने के बाद टमाटरों को बटोरने के लिये लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। जिसके बाद रोड़ पर लंबा जाम लग गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टिकरापारा पुलिस (Tikrapara Police) ने भीड़ को हटाकर जाम को क्लियर किया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना टिकरापारा के संतोषी नगर इलाके की बताई जा रही है। आज सुबह एक पिकअप वाहन (Pickup vehicle) नंबर सीजी 04 एम-3 1137 अनियंत्रित होकर संतोषी नगर ओवर ब्रिज पर पलट गयी। हादसे में वाहन में रखे सारे टमाटर रोड़ पर बिखर गये।

बिखरे टमाटर को देखकर वहां से आने जाने वाले लोगों ने बिखरे टमाटरों को लूटना शुरू किया। कोई बोरे समेत तो कोई झोला भर-भरकर अपने साथ टमाटर ले गया। ऐसी स्थिति में देखते ही देखते रोड़ पर टमाटर लूटने वालों की वजह से लंबा जाम लग गया। पुलिस के पहुंचने से पहले मौके से लोगों की भीड़ ने बिखरे टमाटरों पर हाथ साफ़ कर लिया था। हादसे में वाहन चालक सहीं सलामत बताया जा रहा है।

See also  UIDAI ने बदले कई नियम, अब Aadhaar अपडेट के लिए 50 नहीं, बल्कि देने होंगे इतने रुपए
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।