ब्रेकिंग: दैनिक भास्कर अखबार समूह के देशभर के कई कार्यालयों पर आयकर विभाग का छापा

जयपुर/इंदौर। दैनिक भास्कर अखबार के कार्यालय पर आयकर विभाग के छापे पड़े हैं। ये छापे भोपाल सहित इंदौर, नोएडा और जयपुर में भी भास्कर के ऑफिस में छापे मारे जाने की बात सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार भोपाल में गुरुवार सुबह दैनिक भास्कर के कार्यालय में छापा मारा गया। आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग की छापेमारी के तहत टीम प्रेस कॉन्प्लेक्स सहित आधा दर्जन स्थानों पर मौजूद है।

इस छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस भी साथ है। भोपाल के साथ-साथ इंदौर और जयपुर सहित देश के कई कार्यलयों में छापे मारे जाने की कार्यवाई हो रही है। बताया जा रहा है कि पूरा सर्च ऑपरेशन दिल्ली और मुंबई टीम के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस बीच अखबार की डिजिटल टीम को घर से काम करने के लिए कहा गया है। फिलहाल मामले में और जानकारी का इंतजार है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  SIR Deadline: अब 4 नहीं, इन 12 राज्यों में 11 दिसंबर तक जमा होंगे फॉर्म… निर्वाचन आयोग ने बढ़ाई SIR की समयसीमा