21 राज्यों की सिरो सर्वे रिपोर्ट में 79% एंटीबॉडी के साथ मध्य प्रदेश सबसे आगे...

टीआरपी डेस्क। देश के 21 राज्यों में किए गए एक सर्वे में सामने आया है कि यहां की दो-तिहाई आबादी में कोरोना वायरस एंटीबॉडी डेवलप हुई हैं। इन राज्यों में 79% एंटीबॉडी के साथ मध्य प्रदेश सबसे आगे है। जबकि सिर्फ 44.4% एंटीबॉडी के साथ केरल सबसे पीछे है। बता दें कि फिलहाल देश में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले केरल से ही सामने आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में सीरो सर्विलांस के तहत लिए गए 1229 नमूनों में से 971 आइजीजी पॉजिटिव पाए गए हैं।

इंडियन मेडिकल रिसर्च काउंसिल (ICMR) की तरफ से 14 जून से 16 जुलाई के बीच कराए गए सीरो सर्वे की रिपोर्ट बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की है। देश के 70 जिलों में ICMR का यह चौथा सीरो सर्वे है। किसी आबादी के ब्लड सीरम में एंटीबॉडी के लेवल को सीरोप्रिवलेंस या सीरोपॉजिटिविटी कहा जाता है।

हर्ड इम्यूनिटी का सबसे कम 44.4 प्रतिशत केरल में मिला है। महाराष्ट्र 58 प्रतिशत के साथ 19वें नंबर पर है। सीरो सर्विलांस के तहत सबसे ज्यादा 3733 नमूने उत्तरप्रदेश में लिए गए और यहां 71 प्रतिशत में हर्ड इम्यूनिटी मिली है। महाराष्ट्र में उत्तरप्रदेश के बाद सर्वाधिक 2468 नमूने लिए गए थे।

See also  कोरोना इफेक्ट : राज्य सरकार का सबसे बड़ा फैसला, इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय 31 मार्च तक के लिए बंद

राज्य कराएं अपना सीरो सर्वे

इन नतीजों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सुझाव दिया है कि वे ICMR के दिशा-निर्देश में अपनी खुद की सीरोप्रिवलेंस स्टडी कराएं। उस सीरो सर्वे के नतीजों को कोरोना के बेहतर नियंत्रण के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

ICMR के सीरो सर्वे नेशनल लेवल पर कोविड इंफेक्शन के फैलाव को समझने के लिए डिजाइन किया गया था। लिहाजा इसके नतीजे जिलों और राज्यों के बीच सीरोप्रिवलेंस की विविधता या वैराइटी नहीं दिखाते हैं।

एंटीबॉडी टेस्ट को कहते हैं सीरो सर्वे

किसी आबादी के ब्लड सीरम में एंटीबॉडी की मौजूदगी पता लगाने के टेस्ट को सीरो-स्टडी या सीरो सर्वे कहते हैं। अगर इस टेस्ट में किसी व्यक्ति में किसी एंटीबॉडी का स्तर बहुत ज्यादा मिलता है, तो इससे समझा जा सकता है कि उस व्यक्ति को इन्फेक्शन पहले हो चुका है। इससे कोरोना वायरस की मौजूदगी और उसके फैलाव के ट्रेंड को मॉनिटर करने में मदद मिलती है।

See also  Bhilai Steel Plant के आयरन स्लैग और SHG की प्लास्टिक से बनेगी PMGSY की सड़कें,छत्तीसगढ़ को मिली 774 नई सड़कें

सामान्य तौर पर सीरो टेस्ट ऐसी आबादी पर किया जाता है, जिसके नतीजों को पूरे देश की आबादी पर इस्तेमाल किया जा सके। आबादी का चुनाव कई सैंपलिंग तकनीकों से किया जाता है। सीरो सर्वे बड़ी आबादी पर किए जाने की जरूरत नहीं होती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर.