सुनहरा मौका: थोड़ी देर में सेमीफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन से भिड़ेंगी लवलीना

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में मुक्केबाजी की 69 किग्रा कैटिगरी में आज भारतीय सनसनी लवलीना बोरगोहेन अपने मेडल का रंग सुनहरा करने के लिए रिंग में उतरेगी।

आज उनका मुकाबला तुर्की की मौजूदा विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली से है। बता दें कि क्वार्टर फाइनल में जीत के बाद लवलीना ने कहा था कि उनके लिए इस टूर्नामेंट में एक ही मेडल है और वह है गोल्ड। ऐसे में पूरे देश की उम्मीदें लवलीना पर टिकी हुई हैं।

कितने बजे होगा सेमीफाइनल मुकाबला

जानकारी के मुताबिक, असम की 23 वर्षीय लवलीना इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। वह कांस्य पदक पर अपना नाम लिखवाकर विजेंदर सिंह (2008) और एमसी मैरीकॉम (2012) की बराबरी कर चुकी हैं, लेकिन उनका लक्ष्य फाइनल में पहुंचना है, जहां अब तक कोई भी भारतीय नहीं पहुंचा। लवलीना का सेमीफाइनल मुकाबला आज (4 अगस्त) सुबह 11 बजे होगा। इसे डीडी स्पोर्ट्स 1.0 और सोनी टेन स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

See also  सुशील मोदी ने ट्विटर के बायो से हटाया डेप्युटी सीएम, बिहार में उपमुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस कायम

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर