पूजा के दौरान गणेश पंडाल की दीवार ढही, युवक की दबकर हुई मौत
पूजा के दौरान गणेश पंडाल की दीवार ढही, युवक की दबकर हुई मौत

कोरबा। गांव के जर्जर मंच पर गणेश की प्रतिमा स्थापित करना महंगा पड़ा। कोरबा जिले के कटघोरा ब्लॉक में हुए एक हादसे में पूजा करने गए युवक के ऊपर दीवार गिर गई और उसके नीचे दबकर उसकी मौत हो है।

कटघोरा थानांतर्गत ग्राम पंचायत बड़ेबांका में गणेश विसर्जन के पूर्व एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां गाँव के जर्जर मंच पर सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा पंडाल बनाकर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी।आज सुबह गाँव का ही युवक सुनील दास पिता गणेश दास उम्र 25 वर्ष विघ्नहर्ता की पूजा करने पहुंचा था। पूजा करने के दौरान ही मंच की दीवार धसकने से दीवार का मलबा युवक के ऊपर आ गिरा। इस घटना में बुरी तरह घायल सुनील दास की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गाँव में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि सुबह जब यह घटना घटी, उस वक्त पंडाल में कोई और मौजूद नहीं था, अन्यथा और लोग भी दीवार की चपेट में आ सकते थे। घटना की सूचना कटघोरा थाने को दी गई तब पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की विवेचना की।

See also  न्याय यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे, राहुल ने दिया… देखें VIDEO

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर