रायपुर। शनिवार को बीजेपी के आला नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी (Vikram Usendi) के नेतृत्व में राज्यपाल अनुसुईया उइके (Anusuiya Uikey) से मुलाकात की। गवर्नर से मुलाकात कर बीजेपी ने कांग्रेस की शिकायत की है। बीजेपी ने राज्यपाल के सामने शक्कर कारखाने का लंबित भुगतान की बात सामने रखी।

इस प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, BJYM प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा समेत कई पदाधिकारी शामिल थे। भाजपा का कहना है कि कवर्धा में दो शक्कर कारखाना है। 6 महीने से अधिक समय बीत गया है लेकिन इनका भुगतान नहीं किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) का कहना है कि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा चलाए गए आंदोलन से घबराकर सरकार द्वारा जूठा प्रकरण दर्ज कर आंदोलन को कुचलने के प्रयास किया जा रहा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

See also  CG Accident : बस और ट्रक की भिड़ंत, 15 से अधिक यात्री घायल, बिलासपुर रेफर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।