रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में देर रात बारिश होने से तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी

वहीं राजधानी में देर रात से हो रही बारिश से जगह जगह जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है। इससे पहले रविवार को राजधानी रायपुर के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बाद भी तापमान अधिकतम होने से गर्मी में बढ़ोतरी रही। हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई।

इस वजहे से हो रही बारिश

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक दो दिनों तक अभी प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा। उसके ही बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।मौसम वैज्ञानिक के अनुसार प्रदेश में चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आसपास समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक विस्तारित है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है।

See also  Weather Report : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, उत्तरी हवा के प्रभाव से बढ़ेगा तापमान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर