बचपन का प्यार फेम सहदेव के लिए खुद राजधानी आएंगे रैपर किंग बादशाह, बेहतर इलाज के लिए खोजेंगे न्यूरोसर्जन

सुकमा। बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो एक सड़क हादसे का शिकार हो गया था। जिसके चलते सहदेव के हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि सहदेव को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा था। वहीं, अब रैपर किंग बादशाह ने सहदेव दिरदो के हालत को लेकर अपडेट दिया है।

रैपर किंग बादशाह ने ट्वीट करते हुए बताया कि – सहदेव अब बेहतर हैं और उन्हें होश आ गया है। किसी अच्छे न्यूरोसर्जन को देखने रायपुर आएंगे। हाथ जोड़कर प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद। इसके पहले कल भी बादशाह का एक ट्वीट सामने आया था। मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चपन के प्यार फेम सहदेव दिरदो के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। कलेक्टर विनीत नंदनवार और एसपी सुनील शर्मा जिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से चर्चा किया था।

सहदेव का उपचार डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) में इलाज चल रहा है। सहदेव अभी ICU में भर्ती है। बताया जा रहा है कि उसे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सिर में 8 टांके भी लगे हैं। खून का थक्का जमा हुआ है। सहदेव अभी होश में है। परिजनों से थोड़ी बहुत बातें भी कर रहा है। इधर मशहूर रैपर बादशाह भी लगातार फोन पर सहदेव के स्वास्थ्य का अपडेट परिजनों से ले रहे हैं।

See also  बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, पौने चार लाख खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
https://twitter.com/Its_Badshah/status/1476086573573623811?s=20

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर