Big News : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, यूक्रेन संकट सहित कई मुद्दों पर बातचीत
Big News : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, यूक्रेन संकट सहित कई मुद्दों पर बातचीत

नेशनल डेस्क। रूस और यूक्रेन का जंग लगातार छटवें दिन भी जारी है। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मुलाकात की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध समेत अन्य मुद्दों की जानकारी देने राष्ट्रपति से भेंट किये।

बता दें यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को मोर्चे पर लगाया गया है। केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और वीके सिंह इस काम को अंजाम देंगे। उन्हें भारत के ‘विशेष दूत’बनाकर वहाँ भेजा जाएगा। इसके लिए ये चारों मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाकर मोर्चा सम्हालेंगे। सिंधिया भारतीयों की वतन वापसी निकालने के लिए समन्वय का काम रोमानिया और मोल्दोवा से संभालेंगे, जबकि रिजिजू स्लोवाकिया, पुरी हंगरी और जनरल वीके सिंह पोलैंड जाएंगे। यह फैसला पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।

See also  Video : यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों ने बताया 'ऑपरेशन गंगा' को फेल, मदद न मिलने पर खुद हुए बॉर्डर की तरफ रवाना

बता दें पिछले 6 दिनों से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। रूस की सेना लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमबारी कर रही है। इसके साथ ही रूस यूक्रेन के खारकीव में भी लगातार यूक्रेन के सैनिकों पर हमला कर रही है।

दोनों देशों के बीच चल रहे इस युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) ने इस मामले पर फिर से बैठक बुलाई है। एक रिपोर्ट के अनुसार जहां एक तरफ दोनों देशो में जंग जारी है तो दूसरी तरफ दोनों देशों के बीच बातचीत भी शुरू हो गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।