रायपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा की सुझावात्मक समय सारिणी जारी कर दी है। जिसके अनुसार जिले के सभी स्कूल परीक्षाओं का संचालन करा सकतें है।

बता दें 9वीं की परीक्षा 29 मार्च से 13 अप्रैल तक चलेगी। 11वीं की परीक्षा 30 मार्च से 13 अप्रैल तक संचालित की जाएगी। परीक्षाएं दोपहर 12:00 से 3:00 तक होंगी।

बता दें शासन ने पहले ही विद्यार्थियों से फीस लेने से मना कर दिया है जिसके कारण परीक्षा में उपयोग होने वाले प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका का इंतजाम स्कूल को स्वयं करना होगा। इसके साथ ही आत्मानंद इंलिश मीडियम स्कूल की परीक्षाएं भी आदेशित समय सारिणी के दौरान ही संचालित करने के निर्देश दिए गए है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Weather Report : प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक, सरगुजा संभाग में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान