उत्तर प्रदेश : जेल में सजा काट रहे आसाराम के गोंडा स्थित आश्रम से सनसनीखेज खबर सामने आई है। आश्रम में खड़ी एक अल्टो कार के अंदर से बच्ची का शव मिला है। बच्ची की उम्र करीब 13 से 14 साल बताई जा रही है। बच्ची का शव तीन-चार दिनों से कार के अंदर था ऐसी आशंका जताई जा रही है। शव मिलने के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंडा में नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आसाराम का एक आश्रम है। जहां एक अल्टो कार खड़ी हुई थी और इस कार से बदबू आने के कारण चौकीदार को संदेह हुआ और उसने कार को खोल कर देखा तो उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और पाया कि कार के अंदर एक नाबालिक बच्ची की लाश पड़ी हुई है। बता दें बच्ची 5 अप्रैल से लापता थी और मृत्यु के 4 दिनों के बाद उसका शव बरामद हो पाया है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इसके साथ ही आश्रम में गाड़ी और शव की जांच फॉरेंसिक टीम के द्वारा की जा रही है।

See also  प्रणब की आत्मकथा ‘ The Presidential Years’ में दावा : भारत में विलय चाहता था नेपाल, मगर नेहरू ने ठुकराया था प्रस्ताव

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

बता दें कि आसाराम के आश्रम में शव मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। वर्ष 2008 में आसाराम के गुजरात स्थित गुरुकुल आश्रम में रहस्यमय स्थिति में दो छात्र आश्रम से गायब हो गए थे जिसके बाद 5 जुलाई को छात्रों का शव साबरमती नदी के किनारे पाया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर