Akshay Kumars apology

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर माफी मांगी है। उन्होंने ऐसा सिर्फ एक एड के लिए किया है। दरअसल हाल ही में सुपरस्टार अक्षय एक एड में दिखाई दे रहे हैं। जिसमें वह तंबाकू को प्रमोट किया जा रहा है। इस एड के आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा था और उनके फैंस तंबाकू का एड करने से नाराज दिखाई दे रहे थे।

अक्षय कुमार ने मांगी माफी

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर माफी मांगी है। इस पोस्ट में अक्षय कुमार ने लिखा कि

“मैं अपने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों से माफी मांगता हूं। बीते कुछ दिनों से आपकी प्रतिक्रियाओं ने मुझे गहराई तक प्रभावित किया है। इसलिए मैं भविष्य में कभी भी तंबाकू का प्रचार नहीं करूंगा। मैं विमल इलायची से अपने जुड़ाव को लेकर आपकी भावनाओं की कद्र करता हूं और पूरी मानवीयता के साथ मैं इससे खुद को अलग करता हूं। मैंने फैसला किया है कि मैं इस एड से मिली पूरी कमाई को किसी नेक काम में लगाऊंगा। कानूनी प्रक्रिया के चलते फिलहाल यह एड ऑन एयर रहेगा लेकिन मैं वादा करता हूं कि भविष्य में मैं इसे लेकर पूरी तरह सावधान रहूंगा। मैं चाहता हूं कि आप भविष्य में भी अपना प्यार और दुआएं मेरे साथ बनाकर रखें।”

See also  क्या आपको पता है अक्षय कुमार की पहली 100 करोड़ी फिल्म कौन सी थी? 18 साल पहले रचा था इतिहास

बता दें कि अक्षय कुमार ने एक पुराने इंटरव्यू में तंबाकू को प्रमोट नहीं करने की बात कही थी। यही वजह थी कि जब तंबाकू के एड में अक्षय कुमार दिखाई दिए तो यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को ट्रोल करना शुरू कर दिया। तंबाकू के इस एड में अक्षय कुमार के साथ अजय देवगन और शाहरुख खान भी दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी ट्रोल होने पर खुद को एक पान मसाला की एड से खुद को अलग कर लिया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।