कश्मीर से 370 हटाई और राम मंदिर बनवा रहे... क्या भाजपा में शामिल होंगे Hardik Patel

टीआरपी डेस्क। गुजरात में विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) का माहौल गरमा रहा है। साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं।

हाल ही में हार्दिक पटेल ने केसी वेणुगोपाल के सामने अपनी बात रखी है। इस बीच एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में हार्दिक पटेल ने बीजेपी की तारीफ की है। हार्दिक ने कहा कि विकल्प हमेशा मौजूद होता है और मुझे भी भविष्य देखना है। हार्दिक ने बीजेपी नेतृत्व के निर्णय लेने की क्षमता की सराहना की है। साथ ही कहा कि बीजेपी ने कश्मीर से 370 हटाई और राम मंदिर बनवा रहे हैं। यह कदम सराहनीय है और अच्छे काम की प्रशंसा करनी चाहिए।

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या हार्दिक पटेल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जा सकते हैं? दरअसल उन्होंने कहा कि अभी मेरी उम्र सिर्फ 28 साल है। गुजरात के लोग अगले 40 साल तक नेतृत्व का मौका देंगे। विपक्ष में रहते हुए जो आंदोलन किया वह मेरा कर्तव्य था। भविष्य में जब भी चुना जाऊंगा तो गुजरात का डेवलपमेंट ही मेरा लक्ष्य होगा। बीजेपी के नेतृत्व में फैसले लेने की क्षमता है और मैं उनकी अच्छी बातों को मानता हूं।

See also  सेबी का सहारा समूह पर निवेशकों के 62,600 करोड़ रुपए की वापसी के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कहा-पैसा नहीं लौटाने पर भेजें जेल

बीजेपी ने कश्मीर से धारा 370 हटाई और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। बीजेपी के ये कदम सराहनीय हैं। अगर कोई अच्छा काम हो रहा हो तो उसकी तारीफ करनी चाहिए। मैं ये भी कहना चाहता हूं कि ये सारी बातें सत्ता के मोह में नहीं कह रहा हूं। बीजेपी ऐसी पार्टी है जो संगठन पर काफी काम करती है। मोबाइल में अपडेट की तरह बीजेपी भी नए अपडेट के साथ आती है।

हार्दिक से जब पूछा गया क‍ि क्‍या वे कांग्रेस से नाराज हैं? इस पर उन्‍होंने कहा क‍ि मैं नाराज नहीं हूं। लेकिन जब कोई मामला हो तो हमें खुलकर बोलना चाहिए। जब आपकी बात नहीं डीएसपी नहीं सुनेगा तो जाह‍िर सी बात है क‍ि आप एसपी के पास जाएंगे। प्रदेश नेतृत्‍व ने मेरी बात ही नहीं सुनी। मैंने अपनी बात केसी वेणुगोपाल के सामने रख दी है। हार्दिक ने आगे कहा क‍ि राजस्‍थान में सचिन पायलट ने अच्‍छा काम किया। लेकिन उनके साथ भेदभाव हुआ। गुजरात में भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा। पार्टी राज्‍य में युवाओं को आगे नहीं कर रही।

See also  महाकुंभ 2025: आसमान से देखें दिव्यता, जल्द शुरू होगी एक और हेलीकॉप्टर सेवा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।